यूपी: प्राइमरी स्कूल में उगा नेपाली गांजा, प्रधानाध्यापिका समेत दो निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई परिषदीय विद्यालय परिसर में झाड़ियों की सफाई न कराना प्रधानाध्यापक व उनके स्टाफ को महंगा पड़ गया। विद्यालय की झाड़ियों में नेपाली गांजा उगाने की वजह से हड़कंप मच गया। शिकायत पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
टड़ियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तरी में पिछले कुछ दिनों से कक्षाओं के बाहर परिसर में ऊंची-ऊंची झाड़ियों के साथ में गांजे की झाड़ी भी दिखाई दी, इसकी पुष्टि ग्रामीणों ने भी की। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद भी उसकी सफाई नहीं हुई। आखिरकार बीएसए के पास शिकायत पहुंची।
25 जून से एक जुलाई तक स्कूल परिसर में सफाई कराने के थे निर्देश लेकिन नहीं हुआ काम
उन्होंने बीईओ से जांच करवाई, जिसमें गांजा की ही झाड़ियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापिका सुभाषिनी व सहायक अध्यापक प्रसूम सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत पर शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन यह शिकायत जायज है।
जब 25 जून से एक जुलाई के मध्य सिर्फ स्कूल खोलने का समय सफाई के लिए दिया गया था और स्कूलों के खातों में पड़ी कंपोजिट ग्रांट की राशि का 10 फीसदी सफाई में ही खर्च होना है तो फिर सफाई क्यों नहीं कराई गई। इससे उनके दायित्वों को पूरा करने में शिथिलता साफ तौर पर जाहिर हो रही है, जिसके बाद उन दोनों पर कार्रवाई की गई।