फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Helpless traffic police, traffic jam all around the city

Kanpur News: बेबस यातायात पुलिस, शहर में चौतरफा जाम

Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Helpless traffic police, traffic jam all around the city
झकरकटी बस अड्डे के पास पुल पर लगा जाम।   - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। दीपावली के चलते खरीदारी करने निकले लोगों के उत्साह और जोश को जाम ने किरकिरा कर दिया। मुख्य बाजारों और उनके आसपास की गलियों में ग्राहकों के खड़े वाहनों ने जाम को और उलझा दिया। इस दौरान यातायात पुलिस तो मुस्तैद रही हालांकि वाहनों के दबाव के चलते वह भी बेबस नजर आई। यह स्थिति देर रात तक बनी रही।
विज्ञापन


घंटाघर चौराहा से मूलगंज जाने वाली रोड पर रविवार दोपहर सड़क पर भी भारी वाहनों की पार्किंग थी। इस वजह से दूसरे वाहनों को निकलने में समस्या हुई और घंटों जाम लगा रहा। इसी तरह मूलगंज चौराहा से मेस्टन रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था लेकिन दो पहिया वाहनों ने ही बड़ी समस्या बन गए।
विज्ञापन


बीच सड़क पर लोगों ने दुकानें लगा रखी थीं। इसी के बगल में लोग अपने वाहन खड़े कर मनीराम बगिया व अन्य जगहों पर खरीदारी करने पहुंचे रहे थे। सड़क पर वाहनों को अधिक दबाव होने से जाम की स्थिति बन गई। जिन वाहनों को वापस मूलगंज की तरफ जाना था वह कोतवाली से डफरिन होते हुए परेड चौराहा से होकर फिर मूलगंज तक चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल माल रोड से घंटाघर जाने वाली सड़क का रहा। ऐसे में वाहन सवार फूलबाग से मुरे कंपनी पुल के नीचे से होते हुए सुतरखाना से होकर घंटाघर पहुंचे। ऐसे में लोगों का समय बर्बाद हुआ। वहीं, गोविंदनगर बाजार में पराग डेयरी पुलिस चौकी से एक दारोगा की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन भीड़ की वजह से वह वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed