फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Helping student careless police

मददगार स्टूडेंट, पल्लाझाड़ पुलिस

Thu, 25 Feb 2016 01:15 AM IST
उदयन शुक्ला
उदयन शुक्ला Updated Thu, 25 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Helping student careless police
कल्याणपुर में सड़क पर लहूलुहान पड़े पांच साल के बच्चे को कोई बाइक सवार टक्कर मारकर चला गया था। वह तड़पता रहा। सैकड़ों लोग बगल से निकले पर किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन


कराह सुन वहां से गुजर रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के दो स्टूडेंटों ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वह उसे पास के निजी अस्पताल लेकर भागे, जहां बिना रुपये के इलाज करने से मना कर दिया गया। बच्चे की चीखें तेज होती गईं तो वह उसे वह कल्याणपुर सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


यहां बच्चे की मलहम पट्टी तो हुई लेकिन हालत गंभीर होने पर हैलट रिफर कर दिया गया। सीएचसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं। उन्होंने मदद के बजाय छात्रों से ही कह दिया कि वह बच्चे को लाएं हैं वे ही इलाज कराएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी शिवली रोड पर बुधवार शाम चार बजे पांच साल के इस मासूम को किसी बाइक ने टक्कर मार दी थी। बच्चे को तड़पता देख वहां से गुजर रहे महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के  स्टूडेंट वसीम अहमद, हर्षित चौहान ने उसको गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ की लेकिन परिजनों का कुछ पता नहीं चला।

स्थानीय दुकानदार पवन ने एंबुलेंस को सूचना दी और स्टूडेंट घायल बच्चे को पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां रुपये नहीं होने के चलते प्राथमिक उपचार से भी मना कर दिया गया। इसके बाद छात्रों ने घायल बच्चे को बारासिरोही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे रेंजर-45 के दो सिपाहियों नेे वसीम और हर्षित को ही फटकारते हुए कहा कि बच्चा तुम लोग लाए हो, इलाज भी तुम्ही कराओ हमसे कोई मतलब नहीं और लौट गए। यहां, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्र बच्चे को हैलेट ले गए। हैलट प्रशासन ने बच्चे का इलाज शुरू करने के साथ ही स्वरूप नगर पुलिस को सूचना दी। इन सब भागादौड़ी के बीच पांच घंटे लग गए बच्चे को सुचारु उपचार मिलने में।


इंस्पेक्टर कमल यादव ने स्टूडेंटों से पूरा मामला समझने के बाद कल्याणपुर पुलिस से संपर्क किया। घटना के करीब चार घंटे बाद सूचना पाकर बच्चे के माता-पिता हैलट पहुंचे और बच्चे को सीने से लगाकर फफक पड़े। बच्चे के पिता देशराज ने बताया कि उनका बेटा विनय (5) दोपहर से लापता था। इंस्पेक्टर कमल यादव ने 500 रुपये बच्चे के इलाज के लिए भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed