फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heir goat sold others property in Fatehpur, case filed against three on courts order

हेराफेरी: वारिस बनकर बेच डाली दूसरे की संपत्ति, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने वारिस बनकर दूसरे की संपत्ति ही बेच डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Heir goat sold others property in Fatehpur, case filed against three on courts order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में संपत्ति विवाद को अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक ने कूटरचित दस्तावेजों से दूसरे की संपत्ति का वारिस बनकर जमीन बेच डाली। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसके बाबा रामदयाल की मौत के बाद गांव के शिवभूषण ने छह साल पहले धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से वरासत में जमीन अपने नाम कराई थी। दरअसल शिवभूषण के पिता का नाम भी रामदयाल था।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर शिवभूषण वारिस बना है। इसके बाद शिवभूषण ने जमीन का गांव की प्रिया देवी पत्नी रामबरन सिंह के पक्ष में बैनामा 18 दिसंबर 2021 को कर दिया। वह लोग नवंबर 2022 में जमीन पर कब्जा करने आए। तभी घटना का पता लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
उसने धोखाधड़ी की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने शिवभूषण, प्रिया देवी पत्नी रामबरन, रामबरन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed