फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy school bags causing kyphosis in children

हर घर के लिए चिंता की बात: भारी स्कूल बैग से हो रही काइफोसिस बीमारी, बच्चा अभी नहीं हुआ ठीक तो कभी नहीं होगा

Sat, 02 Aug 2025 05:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 05:28 PM IST
सार

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. उमेश मिश्रा ने कहा कि कुछ समय से काइफोसिस के मामले बच्चों में बहुत बढ़ गए हैं। आजकल बच्चे घंटों तक मोबाइल और कंप्यूटर पर झुककर काम करते हैं।

विज्ञापन
Heavy school bags causing kyphosis in children
बच्चों की रीढ़ पर वजनदार बैग दबाव डालते हैं जिससे काइफोसिस की समस्या हो रही है - फोटो : Meta AI
loader

विस्तार

बच्चों के भारी बैग उन्हें सर्वाइकल की दिक्कत दे रहे हैं। बच्चों की रीढ़ पर वजनदार बैग दबाव डालते हैं जिससे उन्हें काइफोसिस (कूबड़) की समस्या हो रही है। इसमें सर्वाइकल के नीचे हड्डी में कूबड़ जैसा निकल आता है। हैलट और निजी अस्पतालों में रोजाना इनसे 30 से 40 बच्चे ये समस्या लेकर आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक ऐसी समस्या है जो अगर बचपन में ही ठीक न की जाए तो जीवन भर व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती है।

विज्ञापन

 

भारी बैग के अलावा ये भी खड़ी कर रहा समस्या
कानपुर स्थित हैलट के फिजियोथैरेपी विभाग की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. भावना सिंह ने बताया कि भारी बैग के अलावा बच्चों का स्कूल में घंटों एक ही तरह से बैठना, कोचिंग-घर में उसी मुद्रा में बैठकर पढ़ाई करना और झुककर मोबाइल देखने के कारण रीढ़ प्रभावित हो रही है। जरूरी है कि बच्चे सही मुद्रा में बैठें। हर दो घंटे में एक ब्रेक लें या स्ट्रेचिंग कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों झुककर बैठने से बढ़ती है परेशानी
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. उमेश मिश्रा ने कहा कि कुछ समय से काइफोसिस के मामले बच्चों में बहुत बढ़ गए हैं। आजकल बच्चे घंटों तक मोबाइल और कंप्यूटर पर झुककर काम करते हैं। इससे उनकी पीठ की मांसपेशियों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और रीढ़ की हड्डी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

शारीरिक गतिविधि पर दें ध्यान
उन्होंने कहा कि बच्चों के बैठने का तरीका सही रखें और व्यायाम करें तो ये समस्या नहीं होगी। अभिभावक बच्चों की शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। मोबाइल और कंप्यूटर से दूर रखें और उन्हें खेलने-कूदने के लिए प्रोत्साहित करें। 

खान-पान का भी रखें ख्याल
बच्चों की डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। कानपुर फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि निजी अस्पतालों व क्लीनिकों में भी काइफोसिस के मामले आ रहे हैं। इनमें बच्चों में कूबड़ निकलने जैसी स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed