फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy rain warning: Police alerted after bank wall collapsed in Kanpur, Appeal to vacate dilapidated house

भारी बारिश की चेतावनी: कानपुर में बैंक की दीवार गिरने के बाद सतर्क हुई पुलिस, खाली करें जर्जर मकान

Thu, 04 Aug 2022 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 07:58 AM IST
सार

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके मद्देनजर नगर निगम व केडीए के अफसरों से समन्वय स्थापित किया गया है। जर्जर मकानों को खाली कराने की जद्दोजहद शुरू की गई है।

विज्ञापन
Heavy rain warning: Police alerted after bank wall collapsed in Kanpur, Appeal to vacate dilapidated house
कानपुर में बैंक की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बारिश की वजह से बैंक की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मियों ने एनाउंसमेंट कर लोगों से जर्जर मकान खाली करने की अपील की। जर्जर मकानों पर नोटिस भी चस्पा की। 
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके मद्देनजर नगर निगम व केडीए के अफसरों से समन्वय स्थापित किया गया है। जर्जर मकानों को खाली कराने की जद्दोजहद शुरू की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपने स्तर से ऐसे चिन्हित किए गए मकानों में नोटिस चस्पा की है। अब तक करीब सौ मकानों पर नोटिस लगाई जा चुकी है। वहां रह रहे लोगों से अपील की गई है मकानों में न रहें। सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में बैंक की दीवार ढहने से दो की मौत, दो घायल
आपको बता दें कि बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद) की दीवार का कुछ हिस्सा बुधवार दोपहर को बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर है। ये लोग बारिश से बचने के लिए दीवार के किनारे खड़े थे।

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से तेज बारिश शुरू हुई। करीब दो बजे बैंक परिसर की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा ढह गया। दीवार के पास खड़े चार लोग मलबे में दब गए। पास में खड़े पुलिसकर्मी व राहगीरों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उर्सला में भर्ती कराया।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में बाबा घाट निवासी राधा पांडेय (42) और बिरहाना रोड निवासी विनोद कुमार त्रिवेदी (50) की मौत हो गई। राधा की 16 वर्षीय भतीजी रिया व देव नगर निवासी रामस्वरूप घायल हो गए। रामस्वरूप की हालत नाजुक है। उन्हें हैलट रेफर किया गया है। 

भतीजी की दवा लेने गईं थीं राधा 
बाबा घाट निवासी राधा पांडेय भतीजी रिया को लेकर दवा लेने गईं थीं। बारिश शुरू हुई तो बैंक की दीवार के किनारे खड़ी हो गईं। राधा के पति विवेक पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। मृतक विनोद कुमार त्रिवेदी के बारे में पुलिस और अधिक जानकारी जुटा रही है। घायल राम स्वरूप चूरन बेचकर घर का खर्च चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed