फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy jam on Bara toll for one and a half km, ambulances and vehicles of many officers were also stuck

बारा टोल पर डेढ़ किमी तक लगा भीषण जाम, एंबुलेंस व कई अफसरों की गाड़ियां भी फंसी

Mon, 28 Mar 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Bara toll for one and a half km, ambulances and vehicles of many officers were also stuck
बारा टोल पर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो पा रही हैं। आए दिन टोल पर जाम लगता है। रविवार को सेंसर के ठीक से काम नहीं करने से कानपुर से आने वाली सभी लेनों में भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में एंबुलेंस व कई अफसरों की भी गाड़ियां भी फंसी दिखीं। वहीं टोल प्रबंधन वीआईपी मूवमेंट की वजह से यातायात रोकने की बात कह पल्ला झाड़ता रहा।
विज्ञापन

बारा टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से वाहन सवार परेशान हो रहे हैं। सेंसर ठीक से काम नहीं करते हैं। इससे वाहन चालक बूथ पर काफी देर खड़े रहते हैं और बैरियर नहीं खुलता है। इससे वाहनों की लाइन बढ़ती चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पूरी तरह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आती है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही दिखा। कानपुर से आने वाली सभी लेन पर उमरन तक जाम लगा था। इसमें कई एंबुलेंस व अफसरों की गाड़ियां भी फंसी दिखीं।
वह लगातार सायरन बजाती रहीं वहीं टोल प्रबंधन केवल मूकदर्शक बना रहा। वाहन चालक नौबस्ता कानपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बूथ के सेंसर ठीक से काम नहीं करते हैं। इससे लंबा जाम लगा रहा।
कार सवार लाल बंगला कानपुर के महेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि टोल पर वह पौन घंटे से जाम में फंसे हैं। सफीपुर उन्नाव के मोहम्मद राशिद ने कहा कि टोल से जब भी निकलते हैं तो जाम जरूर मिलता है।
मोहनलाल गंज लखनऊ के राजेश पुरवार ने बताया कि सुविधाओं के नाम पर पेयजल तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी टोल पर टैक्स वसूली में मनमानी होती है। रविवार दोपहर भयंकर धूप व गर्मी में जाम में फंसे वाहनों पर लोग परेशान रहे। पानी के लिए टोल पर लोग भटकते नजर आए।

वीआईपी मूवमेंट के चलते कानपुर से जाने वाली लेनों पर यातायात रोका गया था। अचानक काफी गाड़ियां आने से जाम की स्थिति हो गई थी। बारा टोल के सेंसर हाल ही में अपडेट करा दिए गए हैं। सेंसर से कोई समस्या नहीं है। - अमित विक्रम सिंह, सीनियर मैनेजर बारा टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed