{"_id":"641d509364baf2da5001f5d6","slug":"heavy-explosion-in-kanpur-dehat-factory-eight-laborers-injured-condition-of-four-critical-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: फैक्टरी में जोरदार धमाके से इमारत हुई क्षतिग्रस्त, आठ मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: फैक्टरी में जोरदार धमाके से इमारत हुई क्षतिग्रस्त, आठ मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर
Fri, 24 Mar 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:59 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र रनियां में स्थित एक फैक्टरी में गुरुवार देर रात जोरदार धमाका हो गया। इसमें आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें चार की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, धमाका होने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
कानपुर देहात की फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में रनियां की एक फैक्टरी में धमाका होने से इमारत बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र रनियां के विसायकपुर स्थित वैभव फैक्टरी में गुरुवार को रात फैक्टरी परिसर में बने कमरे धमाका हुआ। रात में गस्त कर रही पुलिस धमाका सुन फैक्टरी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने छह घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने दो मजदूर को कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि विसायकपुर स्थित वैभव फैक्टरी में तेल बनता है। फैक्टरी में दोनों शिफ्ट संचालित रहती है, जिनमें लगभग 800 मजदूर काम करते है।
विज्ञापन
Trending Videos
गुरुवार की राजेश (40), संगीता (35), आदर्श कुमार (7), आशीष (25), रोहित (32) और राजीव (35) कमरे में सो रहे थे और कुछ खाना खा रहे थे। अचानक कमरे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।