फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy electricity bills, refusal to pay in installments

Kanpur News: बिजली बिल भारी, किस्तों में लेने से इन्कार

Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Heavy electricity bills, refusal to pay in installments
कानपुर। बिजली उपभोक्ता बिल संशोधन के लिए परेशान हैं। शनिवार को दूसरे दिन केशवपुरम हेल्पडेस्क पर लगे मेगा कैंप में लोगों ने दिक्कतें बताईं। बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल बहुत ज्यादा आ गया है। अब केस्को किस्तों में बिल लेने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तीन बजे तक 309 शिकायतें आई जिनमें से 279 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायत स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने, किस्तों में बिल जमा न करने और बिना जानकारी के जबरन मीटर बदलने की शिकायतें आईं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

काट दी बिजली, पूरा भुगतान मांग रहे

28 अप्रैल से बिजली काट दी गई थी। बिल अधिक होने से किस्त में भुगतान के लिए तैयार हैं लेकिन केस्को अधिकारियों ने मना कर दिया। महीने का वेतन परिवार की बीमारी में खत्म हो जा रहा है। एक साथ इतने रुपये कैसे जमा करें। - रमेश चंद्र, बिठूर
विज्ञापन
विज्ञापन



जबरन बदल दिया स्मार्ट मीटर

पहले पुराना मीटर लगा था। बिना जानकारी दिए स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। अब बिल के संशोधन के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसी वजह से कई महीने का बिल बढ़ गया और अब एक साथ जमा करने में दिक्कत आ रही है। - रजनी देवी, कल्याणपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed