फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heavy collision between pickup and Bolero, seven injured including bride and groom, admitted in critical condi

Hardoi Accident: पिकअप और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, दूल्हा-दुल्हन समेत सात घायल, गंभीर हालत में भर्ती

Fri, 23 Jun 2023 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

Hardoi News: पाली-कुरिया मार्ग पर पचदेवरा थाना क्षेत्र में बरातियों से भरी बोलेरा और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Heavy collision between pickup and Bolero, seven injured including bride and groom, admitted in critical condi
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में पाली-कुरिया मार्ग पर बरातियों से भरी बोलेरो की दूध की पिकअप से भिड़ंत हो गई। घटना में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव दुधौना गांव निवासी सत्यम (22) की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी रजनी के साथ तय हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सत्यम बरात लेकर ककरा गया था।
विज्ञापन

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद देर रात सत्यम रजनी को विदा करा बोलेरो से अपने गांव लौट रहा था। बोलेरो गांव निवासी संजीव (28) चला रहा था। बोलेरो में सत्यम के मामा रोहित (20), फूफा विमल (25) बहन आरती (7) और प्रिया (8) सवार थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाली-कुरिया मार्ग पर हुआ हादसा
पाली-कुरिया मार्ग पर पचदेवरा थाना क्षेत्र में अनंगपुर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दूध की पिकअप से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सभी सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed