{"_id":"6a9e56623f6f16a8230b1d50","slug":"heart-wrenching-funeral-processions-for-a-father-and-his-three-daughters-leave-from-the-same-courtyard-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हृदयविदारक: एक ही आंगन से उठीं पिता और तीन बेटियों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदयविदारक: एक ही आंगन से उठीं पिता और तीन बेटियों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
Mon, 07 Sep 2026 11:50 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:50 AM IST
सार
हमेशा के लिये पिता संग विदा हुईं तीन बेटियों के शवों को देख हिरनी गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में शामिल हुआ पूरा गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक दो मंजिला कच्चा मकान गिरने के हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सबसे बड़ी बेटी काजल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद आधी रात बाद दो बजे शव गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए दी गई आर्थिक सहायता के बाद सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से एक साथ पिता मुकेश सिंह वैश्य, बेटियां माया, नीतू व पल्लवी के शवों की चार अर्थियां निकलीं। आर्थियों के पीछे सैकड़ों महिलाओं की भीड़ थी।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में शामिल हुआ पूरा गांव
- फोटो : अमर उजाला
पूरा गांव मृतक परिवार के घर इकट्ठा था। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से शवों को यमुना नदी के किनारे स्थित मूसानगर घाट ले जाया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।