फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heart transplant center will be opened in cardiology in Raja-state

Kanpur News: रजा-प्रदेश में कार्डियोलॉजी में खुलेगा हृदय प्रत्यारोपण सेंटर

Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Heart transplant center will be opened in cardiology in Raja-state
कानपुर। प्रदेश का पहला हृदय प्रत्यारोपण सेंटर एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में खुलेगा। कार्डियोलॉजी में प्रत्यारोपण के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। लाइसेंस मिलने के बाद सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने इस संबंध में बात की है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा से सेंटर के लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए कहा है। डॉ. काला ने बताया कि ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी का गठन हो गया है। इससे ब्रेन डेड रोगियों के अंग मिलेंगे। हृदय प्रत्यारोपण करने के लिए जिन संसाधनों की जरूरत होती है, वे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि कार्डियोलॉजी को हाईब्रिड लैब मिल चुकी है। हृदय प्रत्यारोपण में इस लैब की जरूरत पड़ती है। इसके विशेषज्ञ भी इंस्टीट्यूट में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक डॉ.वर्मा से सेंटर शुरू करने में प्रक्रिया के संबंध में बात की है। ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी बन गई है। अंग दान होने लगेगा तो गुर्दा रोगियों के साथ हृदय रोगियों को भी आसानी हो जाएगी। उन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। अनुमति मिलने के बाद सेंटर की शुरुआत कर दी जाएगी। हैलट में ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान के लिए केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. वर्मा ने बताया कि दो दिन में लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया जाएगा। आवेदन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण के सारे संसाधन उपलब्ध हैं। लाइसेंस मिलते ही प्रत्यारोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में औसत 20-25 रोगी प्रतिदिन आते हैं जिन्हें प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। प्रत्यारोपण अभी होता नहीं, इससे उन्हें दवा पर रखा जाता है। हृदय प्रत्यारोपण शुरू होने से इन रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। इस समय सबसे अधिक गुर्दा और हृदय प्रत्यारोपण सफल रहते हैं। कार्डियोलॉजी में रोगियों को हृदय प्रत्यारोपण और इलाज निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed