कानपुर। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए सर्विलांस टीमें शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर सर्वे करेंगी। इस टीम के पास थर्मल स्कैनर , पल्स ओक्सीमीटर भी रहेगा। जिससे लोगों का परीक्षण किया जाएगा। इसका एक रजिस्टर रखा जाएगा। जिसमें यह नोट किया जाएगा कि कहां पर कितने लोग किस तरह की बीमारी से ग्रसित हैं। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य समितियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि सर्विलांस टीमों के निरीक्षण के दौरान गांव और शहर में, खांसी , बुखार से पीड़ित लोगो के रिकार्ड रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोरोना पर विजय प्राप्त करने वाले सभी मरीजों को जिला प्रशासन की तरफ से बधाई पत्र दिया जाएगा। उसमें उन्होंने कोरोना पर विजय प्राप्त किस तरह से की है। यह भी बात भी फोकस की जाएगी। ------------------ कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या के कारणों की होगी जांच कानपुर। जनपद में कोविड पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु दर में बढ़ोतरी का कारण जानने के लिए जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव तिवारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति बसन्त अग्रवाल व सीएमएस उर्सला डॉ0 शैलेन्द्र तिवारी को इस संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए है। कहा है कि इसमें मरीज का पता चलने के साथ से भर्ती और इलाज की पूरी जांच करे।उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच करा ली जाये। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ती बच्चे के जन्म से 5 वर्ष तक प्रतिवर्ष बच्चे के जन्म दिन पर प्रशासन की तरफ से बधाई पत्र लेकर जाये। इसी तरह सभी सीएचसी, पीएचसी के एक किलो मीटर पहले रेडियम बोर्ड लगाया जाये। सभी स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का बैंक से 100 रुपये वाला बीमा अवश्य कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वीरेन्द्र पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक शुक्ला तथा अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।