फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health team examines family members after father and son die from eating *tahri*

Kanpur News: तहरी खाने से पिता-पुत्र की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने की परिजन की जांच

Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Health team examines family members after father and son die from eating *tahri*
पुखरायां। विकास खंड मलासा के मोहम्मदपुर गांव में तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता पुत्र की मौत के बाद रविवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर परिवार के छह लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी अब्दुल महताब, पत्नी निशा, पुत्र वारिस, आहिल, पुत्री अदीबा की बृहस्पतिवार रात नौ बजे तहरी खाने व कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पेट दर्द होने के साथ हालत बिगड़ गई थी। सभी को उपचार के लिए देवीपुर सीएचसी से रेफर किया गया था। कानपुर के निजी अस्पताल में चिकित्सक ने शुक्रवार को आहिल को मृत घोषित कर दिया था। जबकि शनिवार को अब्दुल महताब को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर रविवार को देवीपुर सीएचसी से स्वास्थ्य टीम ने घर पहुंच कर परिवार के सभी छह लोगों की जांच की। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि अब्दुल महताब की पत्नी निशा, पुत्री अदीबा, पुत्र वारिस, अब्दुल सुहेल और बड़े भाई अब्दुल सरताज की पत्नी नसरीन, अली हसन की पत्नी जेबा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसी को कोई परेशानी नहीं है सभी स्वस्थ्य हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. तनन्नुम नाज, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, वार्ड ब्वाय संजीव कुमार व प्रबुद्ध सेन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed