Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health talk: Now all three arteries of the heart are getting blocked, risk of blockage increased

बात सेहत की: अब दिल की तीनों धमनियां होने लगी हैं ब्लॉक, इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 30 Jun 2025 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: कोरोना संक्रमण से आर्टरी की अंदरूनी पर्त इंडोथीलियम में क्षति हुई। जिससे ब्लॉकेज का खतरा बढ़ा है। कार्डियोलॉजी में प्रतिदिन 32 रोगी ऐसी समस्या लेकर आ रहे।

विज्ञापन
Health talk: Now all three arteries of the heart are getting blocked, risk of blockage increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल के बाद दिल की तीनों धमनियों में ब्लॉकेज के रोगी सबसे अधिक हो गए हैं। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में रोज औसत तीन बाईपास सर्जरी और 37 एंजियोप्लास्टी होती हैं। इनमें 32 रोगियों के दिल की तीनों धमनियों में ब्लॉकेज मिल रहा है। छह रोगी ऐसे होते हैं जिनकी दो धमनियों और दो रोगियों की एक धमनी में ब्लॉकेज पाया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा की कहना है कि यह स्थिति कोरोना काल के बाद बढ़ी है। रोगियों की लिपिड प्रोफाइल जांच भी बिगड़ी हुई मिल रही है। कोलेस्ट्राल और खून में चिकनाई ट्राईग्लीसिराइड का लेवल अधिक रहता है। प्रोफेसर वर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमित रोगियों के ऐसे ही लक्षण मिले हैं। तीन साल से ऐसे रोगियों का ग्राफ अधिक बढ़ा है। इन रोगियों की स्थिति का अध्ययन करने पर पता चला कि कोरोना संक्रमण के कारण इनकी आर्टरी की अंदरूनी पर्त इंडोथीलियम में क्षति हुई है। इस वजह से ब्लॉकेज का खतरा बढ़ गया। कार्डियोलॉजी में आए एक हजार रोगियों की स्थिति का अध्ययन किया गया। पैथोलॉजिकल जांचों में सभी रोगियों के खराब कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ पाया गया। इसके साथ ही खून में चिकनाई जिसे ट्राईग्लीसिराइड कहते हैं, बढ़ी हुई पाई गई। 50 फीसदी रोगियों में ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर अधिक मिला है। हृदय के अलावा इसका दुष्प्रभाव गुर्दों, लिवर और शरीर के अन्य अंगों पर भी आता है। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के पहले तीन धमनियों के ब्लॉकेज वाले रोगी सबसे कम करते थे लेकिन अब सबसे अधिक हो गए। एक ब्लॉकेज वाले रोगियों की संख्या सबसे कम हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

Health talk: Now all three arteries of the heart are getting blocked, risk of blockage increased
कार्डियोलॉजी - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में घर में रहे, बढ़ गई तली-भुनी चीजों को खाने की आदत
प्रोफेसर वर्मा का कहना है कि कोरोना काल में लोगों की खाने की आदत भी बदली थी। लॉकडाउन की वजह से घर में रहना पड़ा। इससे जंक फूड, फास्ट फूड, तली-भुनी आदि चीजों का सेवन बढ़ गया था। साथ ही व्यायाम कम हो गया। यही स्थिति धमनियों में ब्लॉकेज बढ़ाती है। कोरोना संक्रमण के असर से व्यक्ति के शरीर की नसों में अधिक खराबी आई है। नसें कमजोर भी हो गईं। रोगियों की हिस्ट्री से पता चला कि कोरोना काल के बाद भी बिगड़ी फूड हैबिट और व्यायाम की कमी बनी रही। इससे यह दिक्कत सामने आ रही है।

इन बातों का रखें ध्यान
- नियमित व्यायाम और यौगिक क्रियाएं करें
- घर का बना सादा और पौष्टिक भोजन ही करें
- सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करें
- फास्ट फूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
- घी, तेल का सेवन कम करें, मोटा अनाज का इस्तेमाल करें
- एक बार ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हार्ट की स्क्रीनिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed