फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health services were disrupted for two hours due to the strike, causing inconvenience to patients.

Kanpur News: हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं दो घंटे रही ठप, मरीज परेशान

Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Health services were disrupted for two hours due to the strike, causing inconvenience to patients.
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर-फार्मासिस्ट को पुलिस के ले जाने के मामले में गुरुवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और डॉक्टरों ने हंगामा कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाद में सीएमओ व सीएमएस के समझाने पर करीब दो घंटे बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुई। गुरुवार को राज्य कर्मचारी यूनियन, पीएमएस यूनियन व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मी सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक के साथ घटित हुई घटना को लेकर हंगामा काटा और ओपीडी सेवा करीब 10 बजकर 30 मिनट पर ठप कर दी। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों व तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। डॉक्टर व फार्मासिस्ट की हड़ताल की सूचना पर सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने पदाधिकारियों व डॉक्टरों को समझाया। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed