{"_id":"61d85b163b3e4b7529740254","slug":"health-kanpur-news-knp6740546122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और पूर्व सभासद समेत 28 को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और पूर्व सभासद समेत 28 को कोरोना
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। डॉक्टर व बांगरमऊ के पूर्व सभासद सहित 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 13 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिनों में जिले में सक्रिय केसों की संख्या 34 पहुंच गई है। सीएमओ के अनुसार पांच कोरोना संक्रमित दूसरे जिलों के रहने वाले हैं।
मौरावां सीएचसी में तैनात डॉक्टर, कस्बा निवासी (42) वर्षीय युवक और दिल्ली से लौटे गंगाबक्स खेड़ा निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य टीम ने 27 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा है। सफीपुर के गांव दाराब नगर लिलौरी निवासी दो दिन पहले मुंबई से आया (36) साल का युवक के संक्रमित मिलने पर छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पुरवा के गांव किशुनखेड़ा में दिल्ली से लौटा व कस्बे के युवक की रिपोर्ट संक्रमित आई है। शहर के आदर्श नगर में 50 साल की महिला, 20 साल का युवक, शुक्लागंज में 6, हसनगंज में एक, सिकंदरपुर सरोसी में एक, सिकंदरपुर कर्ण में दो, नवाबगंज में दो, औरास में एक युवक संक्रमित मिला है। बांगरमऊ में पूर्व सभासद व बीघापुर का एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ के पोर्टल पर लखनऊ के तीन, रायबरेली व नोएडा के एक-एक मरीज की रिपोर्ट आई है। सीएमओ ने रिपोर्ट उसी जिले में ट्रांसफर करा दी है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पांच केस दूसरे जिलों के होने से वहां के सीएमओ को सूचना भेजी गई है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पांच मरीजों में किसी का नाम तो किसी का पता गलत है। इन मरीजों की लोकेशन पता कराई जा रही है। पता चलते ही उन्हें भी भर्ती कराया जाएगा। मौरावां सीएचसी में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी विक्रम कटियार ने बताया कि भवन को सैनिटाइज कराया जाएगा। उसके बाद केंद्र संचालित होगा।