{"_id":"60d0e0e68ebc3e32ce7e7224","slug":"health-kanpur-news-knp6356274152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही रहकर किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही रहकर किया योग
विज्ञापन
अपने आवास पर योगाभ्यास करते सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के कारण सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास नहीं कराया गया। अधिकारियों से लेकर आम लोगों तक ने निरोग रहने के लिए घर में ही योग किया। प्रशिक्षकों ने भी ऑनलाइन व्यवस्था से प्राणायाम सिखाए।
डीएम रवींद्र कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने सोमवार सुबह 7 बजे अपने आवास पर ही योग, प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण सामूहिक योगाभ्यास के स्थान पर योग दिवस के एकल कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित योग शिविर में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कहा कि योग कर अच्छा स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। कोरोना से बचाव में भी योग लाभकारी है। यहां कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी व योग प्रशिक्षक रमाकांत चौरसिया रहे। भाजपा नगर मंडल की ओर से एक मैरिज लॉन में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता व सुशील तिवारी के साथ लोगों ने योग किया। योग प्रशिक्षक शिवम सिंह व विपिन चौरसिया ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां सरोज सिंह चौहान, सभासद बृजेश पांडेय, नगर उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित, नीरज द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी उपस्थित रहे। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव उच्च प्राथमिक स्कूल कटरी पीपरखेड़ा की प्रधान शिक्षिका डॉ. रचना सिंह ने भी वर्चुअल माध्यम से योग कराया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित वर्चुअल योग प्रशिक्षण कार्यक्रम जूम के माध्यम से फेसबुक लाइव प्रसारण हुआ। विद्यालय की शिक्षिकाएं मोनिका वर्मा व रोमा सिंह ने भुजंगासन, हलासन, सेतुबंधासन, चक्रासन व सूर्य नमस्कार लोगों को कराया और उसके लाभ बताए। प्रधानाचार्या नीति खन्ना ने कहा कि योग चिकित्सा पद्धति पूरे विश्व को भारत की ओर से प्राप्त एक अमूल्य उपहार है।

घर पर योगाभ्यास करती छात्रा माही श्रीवास्तव।- फोटो : UNNAO

अपने आवास पर योगाभ्यास करते डीएम रवींद्र कुमार।- फोटो : UNNAO

औरास ब्लाक सभागार में नवजवान मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करते युवा।- फोटो : UNNAO

मौरावां में घर पर योगाभ्यास करती युवतियां।- फोटो : UNNAO
विज्ञापन