फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health fair has become a joke, pharmacists provide treatment

Kanpur News: मजाक बना आरोग्य मेला, फार्मासिस्ट करते हैं इलाज

Sun, 25 May 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Health fair has become a joke, pharmacists provide treatment
मरीज को दवा देते फार्मासिस्ट।
भरथना। कस्बा क्षेत्र के गांव हथनोली में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि आरोग्य मेले में डॉक्टर आए ही नहीं और फार्मासिस्ट मरीजों को देखकर दवाई देते दिखे। आरोग्य मेले में 29 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्येक रविवार को सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों की सुविधा के लिए शासन ने आरोग्य मेला लगाने के निर्देश दिए हैं। आरोग्य मेले में डाॅक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपस्थित रहने के निर्देश हैं, इसके बाद भी आरोग्य मेला सिर्फ मजाक बनकर रह गया है। रविवार को पीएचसी हथनोली पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां पर आरोग्य मेला तो लगाया गया, लेकिन बिना डाॅक्टर के ही मरीजों को इलाज दिया गया।
विज्ञापन

मेले में पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मनोज कुमार मरीजों को देखकर दवाई दे रहे थे। इस दौरान जोड़ो में दर्द की शिकायत होने पर गांव के ही सुरेश चंद्र आरोग्य मेले में पहुंचे तो पता चला कि डाॅक्टर साहब नहीं हैं। इस पर मौजूद फार्मासिस्ट ने हाल फिलहाल दर्द की दवा लेकर काम चलाने की सलाह दी और वह दवा लेकर लौट गए। फार्मासिस्ट के अनुसार आने वाले मरीजों में ज्यादातर बुखार, खुजली से पीड़ित थे। जिन्हें जरूरी दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हनुमंतपुरा पीएचसी में पहुंचे 20 मरीज


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमंतपुरा में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश यादव ने किया। मेले में आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अभिषेक ने मरीजों को उपचार दिया और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह व उपचार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed