फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health check up

2443 मरीजों का फ्री हेल्थ चेकअप

Mon, 02 Feb 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
health check up
आईएमए, रोट्रेक्ट क्लब आफ कानपुर स्टार, महाराष्ट्र मंडल स्कूल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महाराष्ट्र मंडल, खलासी लाइन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला में 2443 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया।
विज्ञापन


मरीजों की बीएमडी, ब्लड शुगर, ईसीजी समेत कई तरह की जांचें हुईं। अन्य जांचों में विभिन्न पैथालॉजी में 30 से 50 फीसदी तक छूट दी गई। तमाम दवाएं भी दी गईं। मेले में दिनभर हेल्थ चेकअप, जांचें कराने और दवाएं लेने के लिए मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग विभाग  की ओर से टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे बांटने के साथ ही मरीजों को दवाएं वितरित कीं। महाराष्ट्र मंडल, खलासी लाइन में आयोजित स्वास्थ्य मेला सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ, पर मेले में वरिष्ठ डॉक्टरों से फ्री चेकअप कराने के लिए नौ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों, तीमारदारों की भीड़ जुटने लगी थी। 10:30 बजे मेले का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतोष कुमार, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अवध दुबे, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एएस प्रसाद, डॉ. पीएम गद्रे, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन पांडेय, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके माथुर समेत 34 डॉक्टरों ने अलग - अलग काउंटरों पर मरीजों का हेल्थ चेकअप शुरू किया।

आर्थो, फिजीशियन, बाल रोग, हृदय रोग, मधुमेह रोग, नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों के पास सर्वाधिक भीड़ रही। इससे पहले 10:30 बजे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि छावनी स्टेशन हेड क्वार्टर के एसएसओ कर्नल एमजेडयू सिद्दीकी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर विधायक सतीश निगम, आईएमए अध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय, सचिव डॉ. आरसी गुप्ता, डीआईजी एन चौधरी, पीएनबी के सर्किल हेड निहाल अहमद, आईएमए कम्युनिटी वेलफेयर के चेयरमैन डॉ. वीसी रस्तोगी, उपाध्यक्ष व मेला समन्वयक डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. अवध दुबे, डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. एएस प्रसाद, डॉ. विकास मिश्रा, रोट्रेक्ट क्लब आफ कानपुर स्टार के राजीव अग्रवाल, गौरव जैन, फरहान आदि शामिल रहे। इस मौके पर अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed