फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heads of 68 villages will be honored for first dose

पहली डोज लगवाने पर 68 गांवों के प्रधान होंगे सम्मानित

Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Heads of 68 villages will be honored for first dose
कानपुर देहात। जनपद के चार ब्लॉकों के 68 गांवों के प्रधानों ने अपने गांव के सभी लोगों को प्रथम डोज लगवा दी है। इन प्रधानों को डीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि गांव के लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य टीमों के साथ ही ग्राम प्रधान भी लगे हुए हैं। प्रधानों को आगे चलकर सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि संदलपुर ब्लॉक के 52 गांवों में कोविड का पहला टीका लग चुका है। साथ ही मलासा के पांच, डेरापुर के दस, अमरौधा के एक गांव में सभी लोगों को कोविड का पहला टीका लग चुका है। इन गांवों को प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इन गांव के प्रधान होंगे सम्मानित
मिर्जापुर, जलालपुर, फरहदपुर, श्री का पुरवा, लालजी का पुरवा, अराजी, मनकापुर सिकंदरा, अराजी बिछियापुर, जगन्नाथपुर, अलियापुर, सघवापुर, असलनापुर, कलेनापुर, अमौली कुर्मियान, खलागांव, निम्दापुर, कोरौवा, जरौली, अचरौली अस्तापुर संदना, डेरा कसोलर, बीसलपुर चमरौवा, रंधीरपुर, उदयपुर, रायपुर, फरीदपुर निर्टरा, मुकबिलपुर, सुमगज, सिकंदरा, जरिहा, अंतापुर, अगवासी, पल्हनापुर, मुराद प्लस रामग?ी, बहवलपुर प्लस भिटौरा, टोपा का पुरवा, जिगना, जैतापुर, अकना, हवासपुर, साहनीपुर खास, साहनीपुर डेरा, भाव सिंह का पुरवा, गहिलापुर, कठरा, अनोखे का पुरवा, भटेलिनपुरवा, नधौवा, बेहरा, हरपुरा, शिवपुरा है। इसी तरह मलासा ब्लॉक के कुडवा, जुरावरपुर, सनायाखेरा, जफराबाद और डेरापुर ब्लॉक के सनिहापुर ब्राहमसान, खल्ला, रतनियापुर, नोरारी, अकारू, महारापुर, गलुआपुर, डिडौलिया, रंजीतपुर, बाजपेयी पुरवा है। अमरौधा ब्लॉक के चकचालपुर ग्राम पंचायत में भी कोविड टीका के प्रथम डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed