{"_id":"6276789b7033266589268684","slug":"headmistress-slaps-the-teacher-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़, स्कूल देरी से पहुंचने पर हुआ विवाद, बीईओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़, स्कूल देरी से पहुंचने पर हुआ विवाद, बीईओ से शिकायत
Sat, 07 May 2022 07:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 May 2022 07:29 PM IST
सार
यूपी के इटावा में प्रधानाध्यापिका की ओर से शिक्षक को थप्पड़ मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में गांव बहादुरपुर लोहिया के कंपोजिट विद्यालय में देरी से पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। शिक्षक ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। बीईओ ने जांच की बात कही है। शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 7:20 बजे स्कूल गेट पर पहुंचे थे।
इसी बीच प्रधानाध्यापिका ने प्रार्थना रोककर राष्ट्रगान शुरू करा दिया। इससे वह गेट पर ही सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका को देरी से पहुंचने की वजह बताई। इस पर उनसे विवाद हो गया। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका ने स्टाफ व बच्चों के सामने थप्पड़ मार दिया।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सहायक अध्यापक संजीव कुमार 7:40 पर पहुंचे थे। देरी से आने का कारण पूछने पर अभद्रता और गाली गलौज की। बच्चों के सामने इस तरह की हरकत नागवार गुजरी। इस पर थप्पड़ मार दिया। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। कार्रवाई वहीं से होगी।