फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Headless body of a youth found on a railway bridge, murder alleged

Kanpur News: रेलवे पुल पर मिला युवक का सिर कटा शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Headless body of a youth found on a railway bridge, murder alleged
इटावा। रेलवे पुल के पास रविवार को युवक का सिर कटा शव मिला। युवक शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बुलकीपुरा लुहन्ना अड्डा निवासी आकाश (22) का सिर कटा शव यमुना नदी के रेलवे पुल पर मिला। ग्रामीणों के शव को देखते ही यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों में हत्या व आत्महत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले आकाश को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उसे दिल्ली भेज दिया था। वह होली पर गांव लौटा था। एक-दो दिन में उसे दिल्ली लौटना था। शनिवार दोपहर वह अचानक गायब हो गया। रविवार सुबह रेलवे पुल पर उसके शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक ने प्रथम दृष्यता आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धमकी देने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed