फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head constable caught With Girlfriend in Kanpur, wife caught red-handed, investigation handed over to ACP Govindnagar

Kanpur News: फ्लैट में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, पत्नी ने जमकर पीटा, एसीपी गोविंदनगर को सौंपी गई जांच

Tue, 12 Jul 2022 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 09:45 AM IST
सार

नौबस्ता थाने में तैनात है  हेड कांस्टेबल राजीव यादव को उसकी पत्नी ने गैर महिला संग रंगरालियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने दोनों की पिटाई कर दी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
 

विज्ञापन
Head constable caught With Girlfriend in Kanpur, wife caught red-handed, investigation handed over to ACP Govindnagar
वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव यादव की पत्नी विजय राजे यादव ने उसे लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। रविवार सुबह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्नी ने डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद दारोगा ने मिलने नहीं दिया। मामले में एडीसीपी साउथ ने जांच एसीपी गोविंदनगर को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

मूलरूप से औरैया निवासी विजय राजे यादव स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती हैं । जो मौजूदा समय में मछरिया स्थित अपने मायके में रह रही हैं। विजय राजे ने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी शादी औरैया के कटरा अहेरवा निवासी राजीव यादव से हुई थी। राजीव वर्तमान में नौबस्ता थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 2008 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। वर्ष 2013 में पति व ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। 

विज्ञापन

इसके बाद से वह मायके में ही रह रही हैं। मामले में उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधिन है। इसके बावजूद राजीव बिना तलाक दूसरी महिला से शादी कर लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित फ्लैट में रह रहा है। जानकारी के बाद वह 30 जून को वह मां व परिवार के अन्य लोगों के साथ सरोजनी नगर स्थित राजीव के फ्लैट पहुंची। 

जहां उसे महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। गुस्से में ीद ोनों से मारपीट भी की। इस दौरान उन्होंने पति की हरकतों का वीडियो भी बनवाया। पुलिस के पहुंचने पर वह वापस कानपुर आ गईं और दो दिन पहले डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंची, लेकिन दारोगा ने मिलने नहीं दिया। इसके बत्रद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने बनवा रखा है दरोगा की आईडी
विजय राजे का आरोप है कि पति राजीव यादव हेड कांस्टेबल हैं, लेकिन उसने उप निरीक्षक का आईडी कार्ड बनवा रखा है, जिसके जरिये वह लोगों को पकड़कर रौंब गांठता है और उनसे उगाही करता है। आरोप है कि पति की पुलिस विभाग में शादी के बाद नौकरी लगी थी। उस समय उसके पास ज्यादा कुछ नहीं था, लेकिन वर्तमान में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। 

न्यायालय में चल रहा पति-पत्नी का विवाद
वहीं हेड कांस्टेबल राजीव यादव का कहना है कि विजय राजे ने  2013 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया था। न्यायालय में उनका मामला विचाराधीन है। बेटा भी हमारे गांव में मां के साथ रहता है। न्यायालय में विजय राजे ने दो लाख रुपये में समझौता करने की बात कही थी। आरोप है कि वह अब दो लाख के अलावा गांव के उनके खेतों को भी अपने नाम लिखवाने की मांग कर रही है। इनकार करने पर अब वह इस तरह से बदनाम कर रही है।

कई थानों में विवादित रहा हेड कांस्टेबल
शहर और आउटर के कई थाने में रहे चुके राजीव यादव हमेशा से विवादों में रहा। हाल ही में उसपर महाराजपुर और चकेरी थाने में एटीएम हैकर का साथ देने का आरोप लगा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं बर्रा थाने में तैनाती के दौरान चेन लूट के एक मामले में भी फर्जी चेन लौटाने का आरोप लगा था। सूत्रों के अनुसार राजीव की शहर और आउटर के  थानों में उसकी तैनाती रही और ज्यादातर बिना वर्दी ही वह रहता था। 

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने उस पर दूसरी शादी करने की शिकायत की है। मामले की जांच एसीपी गोविंदनगर नगर विकास पांडेय को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   -मनीष सोनकर, एडिशनल डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed