{"_id":"6af49e004ec524ed900e9670","slug":"he-took-a-knife-from-a-bhel-puri-vendor-declared-i-m-going-to-kill-him-today-and-plunged-it-into-his-chest-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षित हत्याकांड: भेलपूरी वाले से चाकू ली थी... और किशोर की छाती में घोंप दी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित हत्याकांड: भेलपूरी वाले से चाकू ली थी... और किशोर की छाती में घोंप दी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 11 Nov 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:53 PM IST
सार
मामूली टीका-टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद हर्षित की मौत की वजह बन गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फजलगंज के दर्शनपुरवा में मंगलवार रात हर्षित की चाकू घोंप कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया। जांच में पता चला कि हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बल्कि आपस में मस्ती मजाक था। इसी दौरान बंबा रोड, चंदेल वाली गली निवासी मंयक सिंह ठाकुर उर्फ मयंकू और जेके जूट मिल निवासी उज्जवल गौतम उर्फ राधे भड़क गए। मयंक ने कुछ दूर भेलपूरी के ठेले से चाकू उठाई... बोला आज हर्षित को मार दूंगा और इसके बाद चाकू सीधा हर्षित के सीने में घोंप दी। चंद सेकंड में उसकी मौत हो गई।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें हार्ट पंक्चर होने से मौत की पुष्टि हुई। शव को नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया गया। दर्शनपुरवा निवासी महेश कुमार उर्फ चंपी का बेटा हर्षित अहिरवार (16) एक रेडीमेड स्टोर में काम करता था। मंगलवार रात वह घर से 50 मीटर की दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान उसके साथियों मयंक सिंह, उज्जवल गौतम उर्फ राधे और अक्षत मिश्रा उर्फ ब्लैक ने उसे घेर लिया और मंयक ने चाकू सीधा सीने में घोंपकर मार डाला।

Trending Videos
बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहा था हर्षित
हर्षित की उम्र भले ही 16 वर्ष थी लेकिन वह पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिता महेश कुछ साल से चल पाने में असमर्थ हैं। इसके चलते हर्षित ने 7वीं की पढ़ाई के बाद दुकानों पर काम करना शुरू कर दिया। वह अपनी कमाई से दसवीं में पढ़ने वाली बहन दृष्टि उर्फ गुनगुन और सातवीं में पढ़ने वाले छोटे भाई श्रेयांश की फीस भरता। साथ ही खाने-पीने से लेकर हर जरूरत का सामान मुहैया कराता था। मौत के बाद हर्षित की मां दुर्गा देवी और बहन-भाई बदहवास हो गए।

मेरे भैया.. तुमने कहा था दूज में कपड़े दूंगा
बहन गुनगुन ने बिलखते हुए बताया कि भाई हर्षित हर साल घर के सभी लोगों को त्योहार पर कपड़े दिलवाता था। इस बार सैलरी न मिलने पर कपड़े नहीं दिलवा सका। मैंने भइया से कपड़े दिलवाने को कहा तो उसने कहा था कि बहन अभी सैलरी नहीं मिल पाई है। हालांकि, भैया दूज में नए कपड़े लेकर आने की बात कही थी। इसीलिए मंगलवार को दुकान मालिक से 1000 रुपये भी लिए थे। क्या पता था कि दूज पर भाई नए सफेद कपड़े में लिपट कर आएगा। यह कहकर बहन बिलख पड़ी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो गुनगुन ने हर्षित के माथे पर टीका लगाया।

जुर्म और जरायम का अड्डा बन रहा दर्शनपुरवा
फजलगंज का दर्शनपुरवा पुलिसिया सुस्ती से जुर्म और जरायम का अड्डा बनता जा रहा है। इलाकाई लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पुलिस की शह पर कई जगह जुआ खेला जाता है। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। इलाके में कई जगह गांजा और चरस की तस्करी भी होती है। सब जानने के बावजूद पुलिस अनजान बनी रहती है।