{"_id":"6a5fdc8f3421d7f85c031b6d","slug":"hdu-launched-for-critically-ill-expectant-mothers-at-the-maternity-and-child-hospital-kanpur-news-c-362-1-ka11001-152284-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जच्चा-बच्चा अस्पताल में गंभीर प्रसूताओं के लिए एचडीयू शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जच्चा-बच्चा अस्पताल में गंभीर प्रसूताओं के लिए एचडीयू शुरू
विज्ञापन
कानपुर। हैलट जच्चा-बच्चा अस्पताल में मंगलवार को 20 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय काला ने इसका उदघाटन किया। नई यूनिट गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं (उच्च जोखिम वाले प्रसव) के लिए संजीवनी साबित होगी। यहां उन्हें 24 घंटे मॉनिटरिंग और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
यूनिट के सभी 20 बेड पर निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई और आधुनिक पेशेंट मॉनिटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रसव के दौरान या बाद में होने वाले अचानक रक्तस्राव, सेप्सिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का समय पर इलाज संभव होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि यहां गंभीर स्थिति वाली महिलाओं को समय पर उपचार दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि स्त्री रोग विभाग को जल्द ही 100 बेड मैटरनिटी विंग की नई बिल्डिंग भी सौंप दी जाएगी।
उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी ने कहा कि कई बार महिलाएं प्रसव की गंभीर जटिलताओं से बाल-बाल बचती हैं। ऐसी स्थिति में एचडीयू उनके लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. बंदना शर्मा, डॉ. दीपक, प्रीता, सोनम आदि मौजूद रहीं।