{"_id":"5e7c19e38ebc3e76932220b3","slug":"hbtu-students-make-sanitizer-of-rs-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: एचबीटीयू के छात्रों ने बनाया 25 रुपये का सैनिटाइजर, जानिए घर पर कैसे बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: एचबीटीयू के छात्रों ने बनाया 25 रुपये का सैनिटाइजर, जानिए घर पर कैसे बनाए
Thu, 26 Mar 2020 08:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों और छात्रों ने मिलकर सस्ता सैनिटाइजर बनाया है। इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अंकुर बसाड़िया और ऑयल टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रो. दीपक श्रीवास्तव, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के राजेश कटियार, एके राठौर, विनय तिवारी और अनिल ने मिलकर इस सैनिटाइजर को बनाया है।
एल्कोहोलिक सैनिटाइजर के लिए स्प्रिट, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल का मिश्रण तैयार किया है। वहीं नॉन एल्कोहोलिक के लिए विच हैजल (एक विशेष पेड़ से निकला ऑयल), उबला पानी, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल का प्रयोग किया है। एल्कोहोलिक सैनिटाइजर 25 रुपये (100 एमएल) और नॉन एल्कोहॉलिक 35 रुपये (100 एमएल) है। इसकी टेस्टिंग बायो केमिकल विभाग के डॉ. ललित कुमार ने की है।