फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Semester examination of infected students will be held later

एचबीटीयू: संक्रमित छात्रों की बाद में होगी परीक्षा, अन्य रोगों से पीड़ितों पर भी हो सकता विचार

Thu, 13 Jan 2022 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Jan 2022 08:48 PM IST
सार

छात्रों का आरोप था कि अधिक छात्र पॉजिटिव संख्या न आ जाएं इस वजह से जांच नहीं कराई जा रही है। जबकि पॉजिटिव छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं। गुरुवार को वीसी प्रो. शमशेर ने छात्रों की कुछ मांगों को माना।

विज्ञापन
HBTU: Semester examination of infected students will be held later
एचबीटीयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 17 जनवरी से होने वाली अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में संक्रमित छात्रों को नहीं शामिल किया जाएगा। इनकी परीक्षा बाद में ली जाएगी। अन्य छात्रों को तय शेड्यूल पर ही परीक्षा देनी होगी। यह निर्णय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कोरोना की जांच न होने से नाराज बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया था। सड़क जाम कर परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। छात्रों का आरोप था कि अधिक छात्र पॉजिटिव संख्या न आ जाएं इस वजह से जांच नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


जबकि पॉजिटिव छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं। गुरुवार को वीसी प्रो. शमशेर ने छात्रों की कुछ मांगों को माना। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की जांच परीक्षा से पहले करा ली जाएगी। संक्रमित छात्रों की परीक्षा बाद में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई छात्र किसी बीमारी से ग्रस्त है तो वह एप्लीकेशन दे, उस पर विचार किया जाएगा। परीक्षा जल्द खत्म हो जाए, इसलिए गैप को खत्म किया था। लेकिन छात्रों ने गैप मांगा है, इसलिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब परीक्षा में एक दिन का गैप दिया जाएगा।

हॉस्टल में हुई छात्रों की जांच
गुरुवार को मेडिकल टीम ने हॉस्टल में छात्र-छात्राओं की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया। 100 से अधिक छात्रों के सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed