फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Registration for graduation admission will start from 20th

एचबीटीयू : स्नातक में प्रवेश के लिए 20 से शुरू होगा पंजीकरण

Sat, 10 May 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
HBTU: Registration for graduation admission will start from 20th
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। छात्रों को विवि में सीयूईटी स्नातक और जेईई मेन की रैंक के आधार पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


जेईई एडवांस का परिणाम आने से पहले ही प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बीटेक की 912 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। पहली बार एमटेक और एमएससी में कुछ नए कोर्स की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


एचबीटीयू में दाखिले का दौर चल रहा है। परास्नातक में तो दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन स्नातक में बीटेक में प्रवेश जेईई मेन, बीबीए, बीफार्मा में सीयूईटी के माध्यम से दिया जाएगा। जेईई मेन का परिणाम तो आ गया है, लेकिन अभी जेईई एडवांस की परीक्षा होना और परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई एडवांस की परीक्षा में करीब दो लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं और चयन 12 हजार का ही होता है। ऐसे में शेष अभ्यर्थी जेईई मेन की रैंक के आधार पर इन संस्थानों में दाखिला लेते हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार ने कहा कि इसी वजह से स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। 20 मई से पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है। छात्र 2500 रुपये शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।



55 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्र ले सकते हैं दाखिला

परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य श्रेणी में 55 और अन्य श्रेणी में 50 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में कई द्वितीय श्रेणी में पास होने वाले छात्रों को मौका मिल सकता है। परास्नातक में देश भर से छात्र आवेदन कर सकते हैं, उनको ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।


नए कोर्स की होगी शुरुआत
एचबीटीयू में एमटेक और एमएससी में नए कोर्स में दाखिले शुरू होंगे। सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की शुरुआत होगी। वहीं, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल में एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी इन बायोकेमिस्ट्री शुरू होगा। सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें प्रवेश पहले गेट के स्कोर के आधार पर मिलेगा। सीटें बचने पर सीयूईटी पीजी के स्कोर और फिर प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल में एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी इन बायोकेमिस्ट्री में भी 30-30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें सीयूईटी पीजी के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। एमटेक के लिए 80,000 रुपये और एमएससी के लिए 60 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed