{"_id":"5cbc1719bdec221423555f82","slug":"hbtu-kanpur-helps-you-in-startups-with-study","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू में पढ़ाई के साथ करिए स्टार्टअप, कुलपति बोले उद्यमिता के लिए हर संभव मदद करेग विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीयू में पढ़ाई के साथ करिए स्टार्टअप, कुलपति बोले उद्यमिता के लिए हर संभव मदद करेग विश्वविद्यालय
Sun, 21 Apr 2019 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Startup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कानपुर में शनिवार से दो दिवसीय एंटरप्रिन्योरशिप समिट (ई-समिट) का आगाज हो गया। ‘अमर उजाला’ इस खास कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने शहर के विभिन्न कॉलेजों से जुटे छात्रों को पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
बोले, अच्छे स्टार्टअप आइडिया को विश्वविद्यालय में कंपनी शुरू करने के लिए स्थान के साथ में आर्थिक व तकनीकी मदद भी दी जाएगी। स्टार्टअप ही एक ऐसा जरिया है जिससे समाज की तमाम समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर काम करने के लिए भी छात्रों का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय में इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया जा चुका है
Startup
रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया जा चुका है। जिन छात्र-छात्राओं के पास बेहतर स्टार्टअप आइडिया है वो खुद की कंपनी विश्वविद्यालय से ही शुरू कर सकते हैं। स्टार्टअप कोआर्डिनेटर डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. एके राठौर ने बताया कि ई-समिट में बिजनेस क्विज, हैकाथॉन, बिल्ड योर कंपनी जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें शहर के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. वंदना कौशिक, प्रो. अलख कुमार, प्रो. वीके यादव, प्रो. अश्वनी सूद, यूआईईटी के डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।
जिसमें शहर के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. वंदना कौशिक, प्रो. अलख कुमार, प्रो. वीके यादव, प्रो. अश्वनी सूद, यूआईईटी के डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।
चार करोड़ लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा
startup india
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के डायरेक्टर कॉमर्शियल राजीव सिक्का ने कहा कि जिस क्षेत्र में आपका मन लगता हो उसी में कॅरियर बनाना चाहिए। राजीव ने नेचुरल गैस, सीएनजी, पीएनजी से जुड़ी कई अहम बातें भी बताईं। कहा कि पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए सीएनजी और पीएनजी वाहनों का प्रयोग अधिक किया जाना चाहिए।
सरकार ने अगले पांच सालों में देशभर में चार करोड़ लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने का फैसला लिया है। इसके अलावा देशभर में सीएनजी के आठ हजार और पीएनजी के चार हजार फिलिंग सेंटर खोले जाएंगे।
सरकार ने अगले पांच सालों में देशभर में चार करोड़ लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने का फैसला लिया है। इसके अलावा देशभर में सीएनजी के आठ हजार और पीएनजी के चार हजार फिलिंग सेंटर खोले जाएंगे।
समस्या का समाधान ही अच्छा स्टार्टअप होगा
आईआईटी कानपुर के प्रो. जे रामकुमार ने बताया कि हर समस्या का बेहतर समाधान खोजना चाहिए। जब आप किसी समस्या का सरल और सहज समाधान खोज निकालते हैं तो वही आपका स्टार्टअप आइडिया हो सकता है। इसके जरिए आपसे लोग तो जुड़ेंगे ही साथ में निवेशक भी आपके आइडिया को पसंद करेगा।
दूसरों के चेहरों पर मुस्कान आनी चाहिए
मुस्कान ड्रीम्स के सीईओ अभिषेक दुबे ने छात्रों को सोशल एंटरप्रिन्योरशिप के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऐसा काम करना चाहिए जिससे आप पैसा भी हासिल करें और दूसरों के चेहरों पर मुस्कान छा जाए। अभिषेक ने छात्रों को सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। बोले, समाज में कई तरह की समस्याएं हैं जिन्हें दूर करना शिक्षित युवाओं की जिम्मेदारी है।