फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU and KNHPI to Conduct Research on Village Industry Technologies

Kanpur News: ग्रामोद्योग तकनीकों पर शोध करेंगे एचबीटीयू और केएनएचपीआई

Sat, 09 May 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
HBTU and KNHPI to Conduct Research on Village Industry Technologies
कानपुर। सतत प्रौद्योगिकी और ग्रामोद्योग आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) और कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट (केएनएचपीआई) के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रामीण उद्योगों से जुड़ी तकनीकों के विकास, संरक्षण और विस्तार को नई दिशा देना है।
विज्ञापन



एमओयू के तहत आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए हस्तनिर्मित कागज, खादी, गोबर आधारित पेंट और प्राकृतिक डाई जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान एवं तकनीक का विकास किया जाएगा। कुलपति प्रो. समशेर की उपस्थिति में एचबीटीयू के कुलसचिव अमित कुमार राठौर और केएनएचपीआई के निदेशक डॉ. राहुल मिश्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


दोनों संस्थान मिलकर संयुक्त पाठ्यक्रम शुरू करेंगे जिनमें छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि इससे नवाचार आधारित शोध को गति मिलेगी। वहीं डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि इस सहयोग से पारंपरिक हस्तशिल्प कौशल का संरक्षण होगा और उत्पादन प्रक्रियाएं अधिक सरल व प्रभावी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर डीन एचबीटीयू के डॉ. प्रवीण यादव, केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. जीएल देवनानी, डॉ. आशीष कपूर, डॉ. वंदना दीक्षित, डॉ. शीना गौतम, डॉ. अंजली अवस्थी और डॉ. प्रणव चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed