{"_id":"58388a1d4f1c1b242413d8ee","slug":"havy-accounts-open-at-post-office-after-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी लाया डाकघर में खातों की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी लाया डाकघर में खातों की बहार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के एलान के बाद बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों के बीच डाकघर से राहत की खबर है। 11 नवंबर से 24 नवंबर के बीच शहर के डाकघरों में 6036 नए बचत खाते खुले हैं। जबकि पिछले महीने में कुल 5500 बचत खाते खुले थे।
बैंकों में बढ़ रही भीड़ से बचने के लिए अब लोग डाकघरों की ओर आ रहे हैं। जिनके बचत खाते पहले से ही डाकघरों मे हैं उनको रकम निकालने में सहूलियत हो रही है। नया खाता खुलवाने वाले को भी खाता खुलवाते ही आराम से रकम निकाल रहे हैं। नए खाते के साथ पोस्टआफिस डेबिट कार्ड और चेकबुक भी मिल रही है। कम खाते होने के चलते भीड़ कम है इसलिए मारामारी नहीं है।
बैक की तरह ही बचत खाते पर 4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसके अलावा फिक्स डिपाजिट, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र जैसी सुविधाएं हैं। बगैर चेकबुक के बचत खाते में 50 रुपये और चेकबुक वाले खाते में 500 रुपये रखना अनिवार्य है। शहर में 98 डाकघर हैं,इस सघन नेटवर्क के चलते खाताधारकों को परेशानी नही होती। कानपुर क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल आलोक सक्सेना ने बताया नए खाते खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। खाताधारकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।