फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hasan's lethal bowling leads Kanpur Eagles to victory.

Kanpur News: हसन की घातक गेंदबाजी से कानपुर इग्लेट्स बना विजेता

Wed, 21 Jan 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hasan's lethal bowling leads Kanpur Eagles to victory.
कानपुर। केसीए की ओर आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को कानपुर इग्लेट्स ने राइडर्स क्लब को 81 रनों से और कानपुर स्टारलेट्स ने प्रिंस क्लब को 85 रनों से हराया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर इग्लेट्स ने 38.3 ओवर में 239 रन बनाए। टीम से उत्कर्ष सिंह ने 62 और गगन यादव ने 60 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


गेंदबाजी में आदित्य शुक्ला ने तीन, अमन ठाकुर और अपूर्व सिंह ने दो-दो विकेट लिए। वहीं राइडर्स क्लब की पूरी टीम 31 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। टीम से आभाष सिंह ने 41 और शाश्वत ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सात विकेट लेने वाले हसन रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर स्टारलेट्स ने 32.1 ओवर में 149 रन बनाए। टीम से रजल ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन प्रजापति ने तीन विकेट लिए। वहीं प्रिंस क्लब की टीम 25 ओवर में मात्र 64 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम से सत्यम सिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरुविंदर सिंह ने पांच, विकास सिंह ने दो विकेट लिए। केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इस मैच में गुरुविंदर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed