फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harshvardhan's century helped Green Park Hostel win.

Kanpur News: हर्षवर्धन की शतकीय पारी ने ग्रीनपार्क हास्टल को जिताया

Fri, 22 May 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan's century helped Green Park Hostel win.
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने अशोका ज्योति को 228 रन से मात दी। दूसरे मैच में रोवर्स क्लब ने विनर्स क्लब को एक विकेट से हराया। तीसरे मैच में यूनिक क्लब ने एवरो क्लब को 10 विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें हर्षवर्धन ने 143 रन, अंकेश कुमार ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश सचान, सुयश साहू ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोका ज्योति की पूरी टीम 21.4 ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई। टीम से शिवम ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज कुमार और विष्णु सरोज ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षवर्धन को चुना गया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर विनर्स क्लब ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाए। टीम से आयुष पांडे ने 69 रन, प्रांजल शुक्ला ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कुलदीप और देवांश चतुर्वेदी ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में रोवर्स क्लब ने 29.3 ओवर में नौ विकेट पर 212 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

जीत में इरफान अली ने 59 रन, कुलदीप ने 33 रन, युवराज पांडे ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में आशुतोष वर्मा ने चार, मीशम अब्बास ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप को चुना गया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी मंटोरा मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में एवरो क्लब ने 20.1 ओवर में 92 रन बनाए। टीम से फराज अहमद ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रितिक पाल व मंदीप सिंह ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक क्लब की टीम ने 16.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में अनंत दीप ने 51 रन व उज्ज्वल पांडे ने 44 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच मंदीप सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed