फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Harsh firing in wedding program in auraiya, two injured

औरैया: तिलकोत्सव कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग, दो घायल, मचा हड़कंप

Mon, 03 Feb 2020 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing in wedding program in auraiya, two injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर स्थित मोहल्ला गायत्री नगर में एक घर के बाहर लगे टेंट में चल रहे तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक दूल्हे का बहनोई है। जिसके हाथ में गोली लगी है। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। पेट में गोली लगने से घायल युवक को परिजन कानपुर ले गए। उधर जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर शशांक राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जालौन रोड स्थित गायत्री नगर निवासी रामलखन निषाद के पुत्र प्रदीप निषाद का सोमवार की शाम तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। जहां अचानक से किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिस पर गोली पांडाल के लोहे के पाइप में लगकर वापस लौटी। जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए।

गोली लगते देख खुशी के माहौल में अचानक से चीख पुकार मच गई। इस दौरान परिजन पेट में गोली लगने से घायल एक युवक को तत्काल घटनास्थल से कानपुर ले गए। हाथ में गोली लगने से घायल दूसरे युवक को तत्काल लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। हर्ष फायरिंग होने की जानकारी होते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व क्राइम इंस्पेक्टर शशांक राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान एक युवक द्वारा अवैध असलहे से हर्ष फायर किया गया था। जिसकी जानकारी कर ली गई है। घटना में हाथ में गोली लगने से घायल दूल्हे के बहनोई कौशल पुत्र सियाराम निवासी हविलिया तथा पेट में लगने से घायल दूसरा युवक जीतू कुशवाहा निवाज्ञ्सी ब्यौरा नवलपुर है। जिसे परिजन कानपुर ले गए हैं। मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed