फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Youth dies after losing control of his bike and crashing into tree failure to wear helmet proves fatal

Hardoi: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बाइक, पेड़ से टकराने से युवक की मौत, हेलमेट न लगाना पड़ा भारी, जांच शुरू

Fri, 24 Jul 2026 12:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 12:17 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-पिहानी मार्ग पर उतरा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक  को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Hardoi Youth dies after losing control of his bike and crashing into tree failure to wear helmet proves fatal
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर उतरा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। इसके बाद एक बबूल की पेड़ से भीषण टक्कर हो गई। इसकी आवाज सुनकर उतरा तिराहे पर तैनात पिकेट कर्मी भाग कर मौके पर आ गए। घायल को आनन फानन एम्बुलेंस से हरदोई मेडिकल  कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के बिलहरी  निवासी अजीत सिंह (35) पुत्र स्व. सतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर घर से बाइक पर हरदोई के लिए बिजली कनेक्शन के संबंध में निकले थे। मृतक के भाई अनुज ने बताया, वह हरदोई से लगभग नौ बजे घर के निकले, जहां पर हल्की बारिश के कारण सड़क भीगी थी। हरदोई-पिहानी मार्ग पर उतरा तिराहे विकेट से 50 मीटर पहले अजीत की बाइक तेज रफ्ता  होने के कारण अचानक नीचे उतर गई।

विज्ञापन

मुंह व सिर से निकल रहा था खून
सड़क गीली होने के कारण वह बाइक को संभाल नहीं पाए। सड़क किनारे खड़े एक बबूल के पेड़ से भीषण टक्कर हो गई। आवाज सुनकर पिकेट पर तैनात गार्ड मुनेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भागकर मौके पर आए। अजीत के मुंह व सिर से खून निकल रहा था। एंबुलेंस ने हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा है, जो खेती बड़ी करता है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।

विज्ञापन

मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था
उसकी पत्नी का नाम अमानिका सिंह है। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। थानाध्यक्ष रितेश चौहान ने बताया घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि  मृतक के पिता सतेंद्र  सिंह की मौत इसी बाइक से दो साल पहले हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियाली के पास एक हादसे में हुई वह शिक्षा विभाग में अनुचर थे। छोटे बेटे अनुज सिंह को मृतक आश्रित में अनुचर पद पर कमालपुर में  तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed