{"_id":"647c85a483347db7c30cbb0a","slug":"hardoi-youth-died-in-guard-room-of-mobile-tower-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मोबाइल टावर के गार्ड रूम में युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मोबाइल टावर के गार्ड रूम में युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका जताई
Sun, 04 Jun 2023 06:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के कछौना में मोबाइल टावर के गार्ड रूप में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कछौना कोतवाली के बेरुआ निवासी राधेश्याम चौरसिया की गांव के बाहर जमीन पर मोबाइल का टावर लगा हुआ है। वहीं पर कुछ दुकानें भी हैं। दुकान और टावर की रखवाली राधेश्याम का पुत्र आलोक (23) करता है।
विज्ञापन
राधेश्याम के मुताबिक शनिवार की रात वह सोने के लिए गया था। सुबह उसका शव मोबाइल टावर के गार्ड रूम में फंदे से लटका मिला।उसके सिर में चोटों के निशान है। हत्या कर उसका शव लटकाया गया है। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। इधर जानकारी पर भीम आर्मी के मंडल महासचिव चंद्र प्रकाश वर्मा की टीम वहां पहुंची। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन