{"_id":"69f631592d3c6d08be0b0d38","slug":"hardoi-youth-commits-suicide-16-days-before-wedding-wedding-procession-was-scheduled-for-may-17-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शादी से 16 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, 17 मई को जानी थी बरात, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शादी से 16 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, 17 मई को जानी थी बरात, मची चीख-पुकार
Sat, 02 May 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 02 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के आदर्शपुरवा में शादी से 16 दिन पहले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता देख पिता बदहवास हो गए। आदर्शपुरवा निवासी अवधेश कुमार (24) उत्तराखंड में धागा बनाने की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पिता छोटेलाल ने बताया कि अवधेश की शादी तय थी। 17 मई को शाहाबाद के नयागांव बरात जानी थी। शादी के सिलसिले में ही अवधेश एक सप्ताह पहले उत्तराखंड से घर आ गए थे।
पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बजे वह सोकर उठे तो बेटे का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इस पर वह बिलख पड़े। उनकी आवाज सुन कर अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामला खुदकुशी का ही है।