{"_id":"61615dff8ebc3e61f44c86f7","slug":"hardoi-young-man-shot-in-a-ground-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, तड़पकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, तड़पकर हुई मौत
Sat, 09 Oct 2021 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार की सुबह घर के बाहर मौजूद एक युवक को जमीनी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी राघवेंद्रउर्फ विकास (36) पुत्र ओम प्रकाश अग्निहोत्री खेती बाड़ी करता था। शनिवार की सुबह कीब साढे सात बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद था। तभी जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी।
गोली उसके बाएं कंधे पर लगी। परिजन आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फतेहगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी सिम्मी के अलावा पुत्र देव व पुत्री राधिका हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।