फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Young man shot in a ground enmity

हरदोई: जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, तड़पकर हुई मौत

Sat, 09 Oct 2021 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Young man shot in a ground enmity
मौके पर मौजूद पुलिस और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार की सुबह घर के बाहर मौजूद एक युवक को जमीनी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी राघवेंद्रउर्फ विकास (36) पुत्र ओम प्रकाश अग्निहोत्री खेती बाड़ी करता था। शनिवार की सुबह कीब साढे सात बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद था। तभी जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके बाएं कंधे पर लगी। परिजन आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फतेहगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी सिम्मी के अलावा पुत्र देव व पुत्री राधिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed