{"_id":"66c4d2385a54e44e9e0b5113","slug":"hardoi-young-man-shot-dead-at-girlfriend-s-house-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या, शव के पास पड़ा मिला तमंचा और चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या, शव के पास पड़ा मिला तमंचा और चाकू
Tue, 20 Aug 2024 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:03 PM IST
सार
Hardoi News: प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में रंजिश में प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के नजदीक तमंचा पड़ा मिला है। किशोरी के पिता ने युवक के घर जाकर शव पड़ा होने की जानकारी दी। भाई ने किशोरी के पिता, तीन भाइयों और जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
हसनापुर निवासी अखिलेश के मुताबिक उसका भाई गौरव सिंह (28) जयपुर में रहकर एक संस्था के लिए ठेके पर खाना बनवाने का काम करता था। उसका गांव निवासी एक किशोरी (16) के साथ प्रेम-प्रसंग था। 21 मई को वह किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता सर्वेश ने गौरव के खिलाफ 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो जून को किशोरी और गौरव सिंह खोज निकाला था और गौरव को जेल भेज दिया गया था। छह जुलाई को गौरव जमानत पर छूटने के बाद सीधे जयपुर चला गया था। सोमवार रात उसका शव किशोरी के मकान में पड़ा मिला। पेट और सीने के बीच में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
लड़की के पिता ने गौरव के घर जाकर उसके पिता संतोष सिंह को शव घर में पड़ा होने की जानकारी दी। संतोष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश खां उसके पुत्र शहनूर, मैनूर और इजाद व शेखू के दामाद शाहजहांपुर जनपद के करीमपुर निवासी करीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।