{"_id":"69aa698ffbc9931f9d0900b3","slug":"hardoi-woman-held-hostage-in-home-and-misdeed-father-in-law-brother-in-law-and-sister-in-law-accused-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: घर में बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ससुर, देवर और ननदोई पर आरोप, पति की भूमिका पर भी सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: घर में बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ससुर, देवर और ननदोई पर आरोप, पति की भूमिका पर भी सवाल
Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM IST
सार
Hardoi News: हरदोई के लोनार में एक महिला ने ससुर, देवर और ननदोई पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति के इशारे पर उसे प्रताड़ित करने के लिए यह दरिंदगी की गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में महिला को बांधकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है है। महिला ने अपने ससुर, ननदोई और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के वक्त पति व उसके बच्चे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उनकी मर्जी से ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के एक गावं निवासी महिला का दावा है कि वह गुरुवार रात वह घर पर थी। तभी उसके ससुर, देवर, और ननदोई ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला बेहोश हो गई, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच में जुटी पुलिस
परिजन उसे लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला व पति के बीच पहले से विवाद बताया जा रहा है। महिला का दावा है कि पति दूसरी औरत को रखता है। इस कारण उसे घर से भगाने का दबाव बनाया जा रहा है। पति की मर्जी से ही आरोपियों ने उनकी अस्मत को लूटा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
