फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Woman death, allegations of wrong treatment

Hardoi: महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप, तीन माह की थी गर्भवती

Sat, 18 May 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Woman death, allegations of wrong treatment
महिला की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शाहाबाद में महिला की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शाहाबाद कस्बे के मोहल्लाखत्ता निवासी छोटे भईया कश्यप की पत्नी हंसमुखी (35) तीन माह की गर्भवती थी। पति ने बताया कि नौ मई को पेट में दर्द होने पर गिगियानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था।
विज्ञापन


अस्पताल से दवा लेकर दंपती घर आ गए। घर में दोबारा तबीयत खराब हो गई। 11 मई को दोबारा अस्पताल गई। लेकिन इलाज से काेई फायदा नहीं मिला। दूसरे अस्पताल में दिखवाया। यहां डाॅक्टर ने पहले वाले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी को हाथ ठेली पर लादकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया और गलत इलाज करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed