{"_id":"67718cf79013dcd5120c3879","slug":"hardoi-with-the-help-of-a-suspicious-mobile-number-police-caught-two-inter-district-thieves-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने पकड़े दो अंतरजनपदीय चोर, तीन बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने पकड़े दो अंतरजनपदीय चोर, तीन बाइक भी बरामद
Sun, 29 Dec 2024 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:29 PM IST
सार
Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दो अंतरजनपदीय चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोथावां कस्बे से बीती सात सितंबर को चोरी हुई बाइक की तलाश में लगी बेनीगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिलने के बाद 15 मोबाइल नंबरों का ब्योरा खंगालते हुए पुलिस अंतरजनपदीय बाइक चोरों तक जा पहुंची। पुलिस ने कोथावां के साथ ही लखनऊ जनपद के इटौंजा और सीतापुर के अटरिया से चोरी हुई बाइकें भी बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। एक चोर की बाइक अभिलेख न होने के कारण सीज की गई।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह सात सितंबर काे कोथावां स्थित एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर खरीदारी के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। लगभग एक सप्ताह पहले इसी मामले में पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला। इस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई और फिर 15 अन्य मोबाइल नंबरों का भी ब्योरा खंगाला गया। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मिली जानकारी पर बेनीगंज कोतवाल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र रनुआपारा निवासी वीरेंद्र कुमार और लखनऊ जनपद के महिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ललित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से भूपेंद्र की बाइक के साथ ही 27 दिसंबर को सीतापुर के अटरिया और आठ नवंबर को लखनऊ के इटौंजा से चोरी बाइक भी बरामद हुई है। वीरेंद्र की एक बाइक भी पकड़ी गई है, जिसके अभिलेख न मिलने पर सीज की गई है। इन लोगों के पास से 1080 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग-अलग करके बेच देते थे।
विज्ञापन