फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wife's lover shot a young man when he refused to talk on the phone

Hardoi: फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी के प्रेमी ने युवक को मारी गोली

Thu, 26 Dec 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 11:56 PM IST
सार

Hardoi News: फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी के प्रेमी ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी। घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi: Wife's lover shot a young man when he refused to talk on the phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक को उसकी पत्नी के प्रेमी ने तमंचे से गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (35) खेती करता है। उसकी शादी पांच साल पहले बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद युवती के संबंध गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला फर्रास निवासी मुन्ना अंसारी से हो गए। मुन्ना और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो पति ने आपत्ति जताई। पति ने कई बार मुन्ना और युवती को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा, लेकिन समझाकर छोड़ दिया। युवक के पिता के मुताबिक 24 दिसंबर को युवती और मुन्ना के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन


इस पर युवक ने पत्नी का मोबाइल छीन लिया। फोन पर ही मुन्ना और युवक के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज मुन्ना ने बुधवार शाम युवक को तमंचे से उस वक्त गोली मार दी, जब वह हरिहरपुर से गांव जा रहा था। कंधे में गोली लगने से युवक घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed