{"_id":"6942b1c173c9f5cf0c055af6","slug":"hardoi-upset-over-police-refusal-to-register-an-fir-businessman-attempted-self-immolation-at-police-station-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: जेवरों का बैग गायब करने में FIR दर्ज न होने से नाराज व्यापारी ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: जेवरों का बैग गायब करने में FIR दर्ज न होने से नाराज व्यापारी ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास
Wed, 17 Dec 2025 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख रुपये के जेवर से भरा बैग गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज न होने पर सराफ ने कोतवाली परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। नंगे बदन डीजल डालकर कोतवाली में पहुंचे व्यापारी को पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भी शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
नगर के मोहल्ला चौक निवासी सुनील रस्तोगी की सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से चौक में दुकान है। सुनील ने बताया कि उनकी दुकान में नगला लोथू के हनुमान सिंह उर्फ अमर सिंह काम करते हैं। हर रोज दुकान बंदकर हनुमान सिंह चाबी उनके घर दे जाते थे। बताया कि सोमवार को हनुमान सिंह बैग में ढाई लाख रुपये के जेवर रखकर घर पर चाबी देने निकले थे। घर पहुंचकर हनुमान ने बताया कि बैग रास्ते में कहीं गिर गया है। इस पर सुनील ने परिजनों के साथ रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें कहीं भी बैग गिरता नजर नहीं आया।
सुनील का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को शरीर पर डीजल डालकर वह नंगे बदन कोतवाली पहुंच गए। यहां आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाली में मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की पत्नी वंदना की शिकायत पर हनुमान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील का चालान भी शांतिभंग की आशंका में किया गया है।