फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Unidentified vehicle hits motorcycle young man dies police send body for post mortem

हरदोई: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Wed, 26 Aug 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 11:59 AM IST
सार

Hardoi News: हरपालपुर कस्बे में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैंटीन संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह रात को अपनी दुकान बंद कर पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hardoi Unidentified vehicle hits motorcycle young man dies police send body for post mortem
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कस्बे के रोडवेज बस स्टाप के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से देशी शराब ठेके के कैंटीन संचालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी उदयवीर (30) उर्फ नरदेव पुत्र स्व. पातीराम हरपालपुर कस्बे में देशी शराब ठेके पर कैंटीन का संचालन करता था।

विज्ञापन

मंगलवार की रात कैंटीन बंद करने के बाद रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बाइक में पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर अपने घर वापस जा रहे था। तभी रोडवेज बस स्टाप के पास मिघौली रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहमरा मचा गया।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की तलाश जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक उदयवीर की 22 मई 2025 को बिलग्राम के मिर्जापुर निवासी कुंती से शादी हुई थी। उनका एक दो माह का पुत्र है। पति की मौत से पत्नी कुंती बेसुध हो गई हैं। अपने दो माह के पुत्र को सीने से लगाकर बार-बार बदहवाश हो जाती है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed