{"_id":"66588b67a35425d29b07217e","slug":"hardoi-uncontrolled-bike-rider-dies-after-colliding-with-a-parked-truck-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अनियंत्रित बाइक सवार की खड़े ट्रक में टकराने से मौत, आम भरी बोरी लेकर जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अनियंत्रित बाइक सवार की खड़े ट्रक में टकराने से मौत, आम भरी बोरी लेकर जा रहा था
Thu, 30 May 2024 07:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 May 2024 07:53 PM IST
सार
हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई में शाहाबाद पिहानी मार्ग पर आम की बोरी लेकर बाइक से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोनी निवासी अनोस कुमार (21) पिहानी में एक नर्सिंग होम में काम करता था। बुधवार रात की ड्यूटी करने के बाद बृहस्पतिवार को उसने पिहानी बाजार से घर ले जाने के लिए कच्चे आम खरीदे।
आम बोरी में भरकर उसने बाइक में अपने आगे ही रख लिए। दिन में लगभग 11 बजे मझिला थाना क्षेत्र में अयारी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।