फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Two brothers raped their own sister the girl made a video the police sent both of them to jail

Hardoi: दो भाइयों ने सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, युवती ने बना लिया वीडियो…पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

Wed, 24 Sep 2025 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

Hardoi News: सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके दोनों सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
Hardoi Two brothers raped their own sister the girl made a video the police sent both of them to jail
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। यहां दो भाइयों ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। दावा तो यहां तक है कि दोनों भाई आए दिन बहन से दुष्कर्म करते थे। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

दोनों को जेल भेज दिया गया है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसके दो भाई आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। बीती 18 सितंबर की रात लगभग नौ बजे एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया, तो युवती ने इसका वीडियो बना लिया। युवती का दावा है कि दोनों भाई कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं।

विज्ञापन

Hardoi Two brothers raped their own sister the girl made a video the police sent both of them to jail
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

दोनों भाइयों को भेजा गया जेल
पिछले लगभग एक साल से दोनों भाई उसके साथ जब मन होता है, तब दुष्कर्म करते हैं। साथ ही धमकाते हैं कि अगर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके दोनों सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed