फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Troubled by lover threat girl committed suicide

Hardoi: तुम मेरी नहीं हुई तो मैं किसी और की होने नहीं दूंगा... प्रेमी की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

Tue, 28 Feb 2023 04:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Hardoi: Troubled by lover threat girl committed suicide
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुम मेरी नहीं हो सकती हो...तो मैं किसी और की होने नहीं दूंगा... यह डॉयलाग भले ही फिल्मी लगता हो लेकिन हरदोई जिले के हरपालपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी की ऐसी ही धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती के घर में घुसकर दो दिन पूर्व प्रेमी ने दूसरी जगह शादी करने पर धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली। इस पूरे मामले में प्रेमी समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के भटौली गांव की है, जहां के रहने वाले एक किसान की 19 वर्षीय पुत्री का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी और तीन मई को युवती की कन्नौज जनपद के एक युवक से शादी होनी थी। शादी की बात पता चलते ही युवती का प्रेमी नाराज हो गया और युवती को धमकाते हुए घर में घुस गया।

विज्ञापन

कहा कि यदि तुम मेरी नहीं हो सकती हो तो मैं तुम्हे किसी और का होने नहीं दूंगा। प्रेमी की हरकतों से परेशान युवती ने मंगलवार सुबह कमरें में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पुलिस को दी तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर सीओ हरपालपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैभव, सोनू, मोनू और बबलू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed